सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद की बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। धान खरीद वर्ष 2024-25 के संबध में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में 29.07.2024 की देर रात्रि में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने निर्देश दिया कि 06 अगस्त 2024 तक धान खरीद क्रय केन्द्र बनाये जाने से संबधित प्रस्ताव भेज दे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर 01 क्रय केन्द्र अवश्य होना चाहिए। क्रय केन्द्र पर एक नियमित कर्मचारी की ड्यूटी लगाया जाये। धान खरीद में कि सभी प्रकार की अनियमितता नही होनी चाहिए। किसानो को 48 घन्टे में भुगतान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की शासकीय क्षति नही होना चाहिए।

गाइडलाइन के अनुसार कार्य करे। क्रय केन्द्र पर पीने के लिए पानी और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। 15 अक्टूबर 2024 तक क्यू0सी0आई0 की गाइडलाइन के अनुसार 19 विन्दुओ पर क्रय केन्दो पर संबधित एजेसिंयों द्वारा सभी व्यवस्थायें पूर्ण कराने का निर्देश दिया। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, ए0आर0 कोआपरेटिव, प्रबन्धक एफ.सी.आई., पी.सी.एफ., सहकारिता आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version