सिद्धार्थनगर : सपा नेत्री विभा शुक्ला ने विधवा व वृद्धा महिलाओं को बांटा अगंवस्त्र (साड़ी)

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा-302 शोहरतगढ़ के अन्तर्गत विकास खण्ड बढनी में बाढ़ प्रभावित ग़ाम खैरी शीतल प्रसाद, चिरगहना करौता में वरिष्ठ सपा नेत्री विभा शुक्ला ने रविवार को विधवा व वृद्धा महिलाओं को अगंवस्त्र (साड़ी) बाटा। आपको बता दें कि सपा नेत्री विभा शुक्ला ने टीकर, भुतहवा मटियार के लोगों से मिलकर हाल-चाल भी जाना। इस दौरान सपा वरिष्ठ नेत्री विभा शुक्ला के साथ महबूब आलम, अशोक कुमार निषाद, राम किशोर निषाद, मुन्नी लाल गौतम, राजू चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

Exit mobile version