चोपन पुलिस द्वारा खोये मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द, सोनभद्र

 

चोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 01 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द-*

आवेदक सुमित जैन पुत्र अखिलेश कुमार जैन निवासी वार्ड नं0-15 स्वर्णकार कालोनी जनपद विदिशा म0प्र0 का मोबाइल दिनांक 09.03.2024 को कहीं खो गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना चोपन पुलिस को दी गयी तो पीड़ित के खोये हुये मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/ गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। इसी क्रम में -16.05.2024 को थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया । जिसपर मोबाइल स्वामी एवं आमजन द्वारा पुलिस टीम की कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी ।

*बरामद करने वाली टीम का विवरण –*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन सोनभद्र ।
2. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन सोनभद्र ।
3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
4. म0का0 शकुन्तला सरोज थाना चोपन सोनभद्र।

Exit mobile version