प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत खाता धारक को 2 लाख का चेक दिया गया, नदीम इस्लाम, सोनभद्र


आर्यावर्त बैंक शाखा पकरहट रामगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पालिसी के तहत खाताधारक को दो लाख रुपये का चेक दिया गया,
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत खाता धारक की मौत हो जाने के बाद नामिनी को दो लाख रुपये दिया जाता है, इसी क्रम में बुधवार को बैंक के उप महाप्रबंधक डी के गुप्ता, एल डी एम प्रवीण कुमार एवं शाखा प्रबन्धक नदीम उल ईस्लाम ने संयुक्त रूप से खाता धारक धन जी निवासी बिक्रम पुर रामगढ़ की मौत हो जाने के बाद उनकी नामिनी माया देबी को बैंक शाखा पकरहट रामगढ़ पर दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया, इस अवसर पर नागेन्द्र बहादुर सिंह, रमाशंकर ,ममता, रीता, सौरभ कुमार, विश्वजीत कुमार, दीपक कुमार, राम सूरत आदि उपस्थित रहे!

Exit mobile version