बहराइच : सरयू नदी पर बने बंधे के पास एक अज्ञात युवक का मिला शव

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र किंधौली गांव की घटना है जहां पर बांध के किनारे एक युवक का शव रविवार सुबह पाया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किंधौली के लोग रविवार सुबह आवागमन कर रहे थे।
तभी गांव के लोगों को सरयू नदी पर बने बंधे के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बंधे के किनारे पड़े युवक की पहचान नहीं हो पाई ; जिस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने से उसके मानसिक विक्षिप्त होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए उसे जिला मुख्यालय स्थित मर्चुरी में रखवा दिया गया है।
Exit mobile version