बहराइच : निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा “निःशुल्क विधिक सहायता (थ्तमम स्महंस-ंपक)-संवैधानिक अधिकार” से सम्बन्धित पोस्टर जनपद के पयागपुर थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर चस्पा कर जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। बहराइच पुलिस द्वारा जनपद की जनता को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के लिए समस्त थानों एवं चौकियों पर पोस्टर चिपकाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही साथ थाने पर आए हुए आगंतुकों को निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में मौखिक रूप से अवगत भी कराया जा रहा है। भारत के संविधान का अनुच्छेद 39। समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करता है और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। इसके अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता हेतु जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा नामित विधिक परामर्शदाताओं से संपर्क भी किया जा सकता है।

Exit mobile version