करमा में निकाली गयी पूजित अक्षत कलश यात्रा, सोनभद्र

आगामी 22 जनवरी को श्रीअयोध्या धाम में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने हेतु करमा मंडल में पूजित अक्षत व कलश के साथ निमंत्रण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा केकराही से शुरू होकर करमा बाजार तक पहुंची। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की अगुवाई में करमा बाजार के विभिन्न मार्गो पर यात्रा निकाली। पूरे नगर में भ्रमण कर निमंत्रण यात्रा के माध्यम से हिंदू समुदाय से अपील की गई कि 22 जनवरी को अयोध्याजी में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी का निमंत्रण है।इस पावन अवसर पर पूरे देश में दिन में 11 बजे से सभी मंदिरों में और घर घर में श्री राम जय राम जय जय राम जप व पूजन किया जाएगा,जिसमें सभी लोग भाग लें और समारोह का सजीव प्रसारण टेलीविजन पर अवश्य देखें। इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक अवसर पर देश में व हिंदुओं के घरों पर रात्रि में दीप जलाकर खुशी मनाई जाएगी।इस मौके पर बृजेश कुमार,, नीरज सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, अंकुर सिंह, गोपालसिंह, राम प्रवेश, अमरनाथ, रविंद्र बहादुर सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला, संतोष जायसवाल, प्रमोद शुक्ला, रामसेवक, आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version