सिद्धार्थनगर : प्रशासन ने पुराने पुल पर लगाया बैरीकेंटिंग

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया/सिद्धार्थनगर। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के त्यौहार पर लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन कमर कस ली है पुराने ककरही पुल का खबर छापने पर प्रशासन पैदल आने जाने पर रोक लगा दी। कल दैनिक बुद्ध के समाचार पत्र में खबर छपने पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा दी है।

ककरही पुल पर कार्तिक पूर्णिमा पर ऐतिहासिक मेला का आयोजन किया जाता है कई हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर मेला का आनंद उठाते है। थाना अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए ककरही पुराना पुल पर बैरिकेटिंग किया गया है पुराने पुल से पूरी तरह से लोगो का आने जाने पर रोक लगा दी है कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर पुलिस लगाई गई है।

Exit mobile version