बहराइच | परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला दीपक उत्सव कार्यक्रम इस वर्ष भी परशुराम भगवान मंदिर और गुल्लावीर मंदिर मे भव्यता के साथ बनाया गया। दीपोत्सव का आयोजन परंपरागत रूप से भगवान परशुराम मंदिर सेवा न्यास द्वारा किया गया। सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं परशुराम भगवान मंदिर के संस्थापक विद्या विलास पाठक ने बताया कि मंदिर पर दीपावली के पूर्व संध्या पर मंदिर की स्थापना काल से ही यह आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है | इस दिन जो भी भक्त भगवान के दीपोत्सव मे सम्मिलित होते हैं उन्हें निश्चित ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है तथा उनका जीवन प्रकाशमय रहता है। दीपोत्सव के कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ,बृजेश पांडे जिलाध्यक्ष बी जे पी,जयप्रकाश शर्मा, भानु प्रताप मिश्रा, विश्वनाथ पाठक, भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, दुर्गेश पांडेय, व्योम मिश्रा, आदर्श आदर्श मिश्रा एडवोकेट,कालिका प्रसाद पांडेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव श्री ट्रेडर्स का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version