दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका,सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उसका बाजार में आयुष्मान भव कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल रहे। नगर पंचायत उसका बाजार अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है।
यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है। आयुष्मान भवः अभियान स्वास्थ्य विभाग, अन्य सरकारी विभागों और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निर्वाचित निकायों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों द्वारा चलाया गया एक सहयोगी प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए हर गांव और शहर में व्यापक स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। आयुष्मान भवः अभियान स्वस्थ गांव और स्वस्थ ग्राम पंचायत बनाने के दृष्टिकोण के साथ जुड़ा हुआ है, जो देश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने की नींव रखता है। स्वास्थ्य योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाने वाली पंचायतें आयुष्मान ग्राम पंचायत या आयुष्मान शहरी वार्ड का प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित करेंगी, जो न्यायसंगत स्वास्थ्य देखभाल प्रावधान के लिए उनके समर्पण का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में अधीक्षक एसके पटेल, बीपीएम मनीष पांडेय, कृष्ण मोहन, रमेश भास्कर, अभिषेक पांडेय आदि लोग रहे मौजूद।
