संतकबीरनगर : एंटी रोमियो अभियान से मचा मेहदावल में हड़कंप

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेहदावल,संतकबीरनगर। मेहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाकर हुड़दंग करने वाले युवकों में हड़कंप मच गया। 18 लोगों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया पूछताछ की गई सत्य हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ा गया।

महिला एस आई गौरी शुक्ला के नेतृत्व में नायक टोला ,बेलबनवा, केवटलिया अब्बल ,पश्चिम टोला, समेत कई स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े होकर सोहदागिरी की शंका मैं 18 लोगों को पकड़ा गया उनसे पूछताछ की गई तथा कड़ी चेतावनी देकर छोड़ गया। वही शक्ति दीदी मिशन अभियान के तहत महिलाओं को 1076 डायल 112 डायल 190 समीप फ्री टोल नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को कर्तव्य तथा अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आरक्षी दुर्गा, प्रियंका ,पुनीता ,खुशबू ,अंशु आदि मौजूद रही।

Exit mobile version