सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने किया एमडीए अभियान का शुभारम्भ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। गुरुवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का उद्घाटन राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ प्रांगण से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। जीआईसी नौगढ़ में 475 छात्र-छात्राओं ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। गौरतलब है कि एमडीए अभियान के दौरान 10 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर 1 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की जनसंख्या को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करने का आह्वाहन किया तथा बताया कि इस गम्भीर बीमारी से बचाव का यही एक मात्र उपाय है। एमडीए अभियान के उद्घाटन में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनोद कुमार अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, मेडिकल कालेज के प्राचार्य ए0के0 झा, जीआईसी के प्रधानाचार्या राम नवल, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, सहायक मलेरिया अधिकारी, आनन्द मोहन पाण्डेय जिला समन्वयक पीसीआई, राहुल तिवारी जिला समन्वयक पाथ मौजूद रहें।

Exit mobile version