संतकबीरनगर : सपा के भावी चेयरमैन पद के प्रत्याशी रमेश निषाद ने खरीदा नामांकन पत्र

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संत कबीर नगर ।नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी भाग आजमा रहे हैं इसी दौरान मेहदावल के सपा के प्रबल दावेदार भावी प्रत्याशी रमेश निषाद ने आज नामांकन पर्चा खरीदा है अब देखने की बात है कि सपा किस कैंडिडेट को अपना उम्मीदवार घोषित करता है।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के दूसरे दिन मेहदावल तहसील क्षेत्र के तीनों नगर पंचायतों में हुई नामांकन पत्र की बिक्री इसी क्रम में नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 15 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 123 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 11 नामांकन पत्र क्रय किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 64 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 16 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 69 नामांकन पत्र क्रय किये गये।

Exit mobile version