बांसी : आशाओं ने केंद्र अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बांसी,सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल क्षेत्र में कार्यरत आशाओं ने बकाया भुगतान से संबंधित मांगों को लेकर सीएचसी पर धरना दिया। इस दौरान आशाओं ने सास्वा0 केन्द्र अधीक्षक डा0 धर्मेन्द्र कुमार चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा ब्लाक अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में आशा संगठन की पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को ओपीडी गेट के बगल धरना दिया।

धरने के पश्चात सीएमओ को संबोधित ज्ञापन में आशाओं ने फाइलेरिया, कुष्ठरोग व टीबी रोग अभियान के दौरान किये गए कार्यों के बकाया भुगतान को अविलंब दिलाने की मांग किया है। उक्त दौरान माधुरी, रीता सहित आशा संगठन के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संगठन संरक्षक अमरीश गौतम ने कहा कि पांच विंदुओं से संदर्भित ज्ञापन दिया गया है। मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

Exit mobile version