गांव में गूंजा नारा,शिक्षा है़ अधिकार हमारा

दैनिक बुद्ध का संदेश
उस्का बाजार। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंपोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी डीह से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलो की गलियों से होकर गुजरी। इसमें शत-प्रतिशत नामांकन के लिए हर घर में चिराग जलेगा ,हर बच्चा स्कूल चलेगा , बच्चे मांगें प्यार दो ,शिक्षा का अधिकार दो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चे चल रहे थे। बच्चे नारे लगा रहे थे। रैली वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई। उसके बाद उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें और नामांकन कराकर नियमित विद्यालय भेजें। उन्होनें अभिभावकों से बच्चों के नामांकन या बीच में पढ़ाई छोड़ने के कारणों पर भी ग्रामीणों से चर्चा किया। इस अवसर शिक्षक सुधीर श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव ,नीलेश शुक्ला, राकेश गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव ,अनुराधा जायसवाल आदि रहे।




