प्रदेश स्तर पर शिक्षक अभिषेक कुमार का विद्यालय में किये गये नवाचार का हुआ चयन

सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर कुल 30 चयनित नवाचारों को उद्गम पोर्टल एवं श्उद्गम बुकलेटश् द्वारा किया लॉन्च ’अभी हाल ही में शिक्षक अभिषेक कुमार को 05 सितम्बर,शिक्षक दिवस पर पी.एम ई-विद्या कार्यक्रम में शैक्षिक साम्रगी निर्माण,विद्यालय में किये गये नवाचारों एवं छात्रों के चौमुखी विकास आदि हेतु ष्राज्य हिन्दी संस्थान,वाराणसी, उतर प्रदेशष् में निदेशक चन्दना रामइकबाल यादव द्वारा भी सम्मानित किया गया है’’ उद्गम पोर्टल एवं श्उद्गम बुकलेटश् में जनपद सिद्धार्थनगर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली डुमरियागंज के शिक्षक अभिषेक कुमार का विद्यालय में किये गये नवाचार का चयन हुआ है। प्रदेश में शिक्षकों के नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रथम फेज में कुल 30 नवाचारों को श्उद्गम पोर्टलश् व उद्गम बुकलेट के माध्यम से विमोचन किया गया। उद्गम पोर्टल एवं उद्गम बुकलेटश् में प्रथम फेज में प्रदेश के कुल 30 शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में किये गये नवाचारों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जखौली, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर के शिक्षक अभिषेक कुमार के अभिनव प्रयोग क्यू. आर. कोड कराये पौधों एवं वृक्षों की पहचान को भी चयनित कर शामिल किया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद,उत्तर प्रदेश,लखनऊ एवं भ्ब्स् आदि द्वारा विकसित उद्गम पोर्टल एवं उद्गम बुकलेट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 05 सितम्बर,शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में उद्घाटन किया गया। अब 30 चयनित नवाचारों में शिक्षक अभिषेक कुमार द्वारा किए गए अभिनव प्रयोग और उसके प्रतिफल की गाथा भी देश और प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं शैक्षिक संस्थानों आदि के लिए ऑनलाइन उद्गम पोर्टल के माध्यम से एवं उद्गम बुकलेट के माध्यम से उपलब्ध है। शिक्षक अभिषेक कुमार के प्रयास से विद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान से संबधित सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य,राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुके हैं एवं विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे सी.डी.आर.आई(ब्क्त्प्), लखनऊ, आई.आई.टी(प्ण्प्ण्ज्), कानपुर एवं गुवाहाटी आदि स्थानों में शैक्षिक भ्रमण भी कर चुके हैं, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास हो रहा है एवं परिणाम स्वरुप विद्यालय का नामांकन में भी वृद्धि हो रही है। शिक्षक अभिषेक कुमार की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति.आर, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, उप-शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी,डुमरियागंज अशोक सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, शोहरतगढ़ संजय कुमार,डायट प्रवक्ता सरवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धवन,डॉ मंजुला यादव, डॉ प्रतिभा सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, फुरकान,जिला समन्वयक आशीष मिश्रा, अमित मिश्रा,संदीप कुमार,रितेश श्रीवास्तव,सुरेंद्र श्रीवास्तव,विधालय परिवार के बृज भूषण दूबे,धर्मराज दूबे,अभय श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव, नसीम अहमद, पवन श्रीवास्तव, राम दयाल,अंशुमान सिंह, रुचि श्रीवास्तव, वंदना त्रिपाठी,ऐश्वर्या लता,गांव प्रधान साबिरा खातून,गांव वासी हरि प्रसाद श्रीवास्तव, श्रेया पांडे,सरवर,चन्द्र भूषण पाण्डे आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।




