सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते फर्जी अस्पताल और मेडिकल स्टोर
नाबालिक बच्चे से डॉक्टर चलवा रहे अवैध क्लीनिक हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर

बहराइच। बहराइच के नानपारा देहाती ककरी रोड सिद्दीक मढैया से पहले रोड के किनारे नाबालिक बच्चे से डॉक्टर अब्दुल कादिर अवैध क्लीनिक हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर चलवा रहे हैं। जब इस बारे में मीडिया कर्मियों ने पहुंचकर जानकारी लिया तो नाबालिक बच्चा अस्पताल और मेडिकल स्टोर चलाता मिला। सूत्रों से प्राप्त जानकारीअनुसार फातिमा क्लीनिक के नाम से अस्पताल और क्लिनिक चलाया जाता है। नाबालिक बच्चों के द्वारा मेडिकल स्टोर और क्लिनिक चलाए जाने से आम जनमानस के जान माल का खतरा लगातार बना हुआ है अगर बच्चे ने किसी को एक खुराक दवा भी दी तो मरीज की जान जा सकती है। बच्चे से जानकारी लेने पर डॉक्टर का नाम अब्दुल कादिर बताया गया है। सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाता फर्जी अस्पताल डॉक्टर अब्दुल कादिर नामक व्यक्ति बिना डिग्री के क्लिनिक चला रहा है और मरीजों से मोटी रकम वसूल रहा है। फर्जी क्लीनिक और हॉस्पिटल का जाल जिले में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है तथा बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहे हैं जो मरीजों की जान खतरे में डाल रहे हैं। चिकित्सा नियमों की अनदेखी की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए है। स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार के द्वारा अवैध हॉस्पिटलों को संरक्षण संरक्षण दिया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता से फर्जी हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर दिनों दिन फल फूल रहे हैं। नियम को ताख पर रखकर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुनाफे के लिए चिकित्सा सेवा का व्यापार भी किया जा रहा है। अब देखना है कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन कब अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई करेगा।




