गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

जिले के प्रथम नागरिक बलिराम यादव के नेतृत्व में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

संत कबीर नगर। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में चीफ गेस्ट के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम मौजूद रहीं। वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षी और ऐतिहासिक जीवन का उल्लेख करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और आम जन मानस को प्रेरणा लेने की सलाह दिया।पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक सुधार, सुशासन और धार्मिक कार्यों के क्षेत्र में जो कदम उठाए वह भारतीय इतिहास के लिए प्रेरणा दाई पल रहा है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने कौशल और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को नई दिशा देने का हमेशा प्रयास किया। उनके मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करके आज का हर प्रतिनिधि अपने कर्तव्य पथ के शीर्ष पर विराजमान हो सकता है। प्रभारी मंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों का शानदार और सफल आयोजन करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव को बधाई दिया। अपने संबोधन में आयोजक जिले के प्रथम नागरिक बलिराम यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व न्याय प्रियता, सुशासन और परोपकार का प्रतीक रहा है। समाज में फैली बुराइयों को दूर करके जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहकर सभ्य समाज को नई दिशा दिखाने का प्रयास किया। श्री यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण का नायाब हस्ताक्षर है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने किया। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि अजय सिंह गौतम, धनघटा विधायक गणेश चौहान, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष साबरमती के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, संगीता सोनी, बंधू चौहान, हनुमान कन्नौजिया, राधेश्याम यादव, शाकिब सर्वेश कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा जिला कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न
पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, विशिष्ट अतिथि अजय सिंह गौतम,नीतू सिंह जी जिला अध्यक्ष,विधायक गणेश चौहान (धनघटा)विधायक अनिल त्रिपाठी (मेहदावल) व पूर्व जिला अध्यक्ष सेतभान राय जी सम्मानित जिला पंचायत सदस्य ने सम्मेलन में भाग लिया।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहारूष्अहिल्याबाई होल्कर आज भी न्यायप्रियता, सुशासन और परोपकार की प्रतीक हैं। उन्होंने समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण और धर्म-संवर्धन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!