गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखनऊ

माध्यमिक शिक्षकों के ट्रांसफर प्रक्रिया को सरल बनाये सरकार -चेत नारायण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. महेंद्र देव से लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में मिला। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में ट्रांसफर प्रक्रिया को सरल बनाया जाय। वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय बैंक खाते में देने की प्रक्रिया को पूरे प्रदेश में लागू कराया जाय। मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव से वार्ता की सहमति के बिंदुओं पर राजाज्ञा नहीं जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट के बावजूद एनपीएस को राज्याश सहित अपडेट नही किया जा रहा है। एनपीएस से ओपीएस में आये शिक्षकों की धनराशि जी पी एफ खाते में ट्रांसफर नही की जा रही है। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित किया जाए। मानव सम्पदा पोर्टल पर तदर्थ शिक्षकों के पदों को आरक्षित किया जाय। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाए। नोशनल पेंशन इंक्रीमेंट में अधिकारियों के द्वारा की जा रही लापरवाही का मुद्दा भी उठाया गया। वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी , महेश शर्मा, डॉ राकेश सिंह, स्वराज्य पाल दुहुन, संजय द्विवेदी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!