गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: बाल गोकुलम श्रीकृष्ण बाल रुप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। कृष्ण और राधा की अलग अलग और आकर्षक रूप में सजे-धजे नन्हें मुन्ने बच्चों की चंचलता और बालपन का आकर्षण चहुंओर बिखरा हुआ था। कृष्ण के भक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने हर किसी का दिल जीत लिया। मौका था नगर में रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बाल गोकुलम कार्यक्रम के तहत कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन का। रंगमंच एवं ललित कलाओं के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता बाल गोकुलम कार्यक्रम का आयोजन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर के हाल में किया गया।

इस प्रतियोगिता में शहर के बच्चों को उनके परिवार जनों द्वारा घर से सजाकर लाया गया एवं उनके कृष्णस्वरूप बाल रूप को देखकर सभी उपस्थित जन मोहित हो उठे।जनपद में पहली बार रिकॉर्ड बना कि सर्वाधिक 76 बालकों- बालिकाओं ने प्रतियोगिता में कृष्ण व राधा के रुप में सम्मिलित हुये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष राकेश दत्त त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रकाश भाई साहब, आचार्य महादेव प्रसाद यादव एवं राकेश दत्त त्रिपाठी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने किया, कार्यक्रम प्रभारी/ संचालक के रूप में नितेश पाण्डेय एवं व्यवस्थापक/महामंत्री के रूप में अरुण कुमार त्रिपाठी रहे। नटखट वर्ग (राधा) में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय स्थान पंखुड़ी व तृतीय स्थान अनन्या ने प्राप्त किया। वही गोपाल वर्ग (राधा) में प्रथम स्थान संयुक्त रुप में सिद्धि व रोशनी मोदनवाल, द्वितीय स्थान संयुक्त रुप में अंशिका व आराध्या व तृतीय स्थान सुमन जायसवाल ने प्राप्त किया।नटखट वर्ग (श्रीकृष्ण) में प्रथम स्थान अभिज्ञा, द्वितीय स्थान कन्हैया गोयल व तृतीय स्थान लक्ष्य ने प्राप्त किया। वही गोपाल वर्ग (कृष्ण) में प्रथम स्थान शुभम पाण्डेय, द्वितीय स्थान अंश जायसवाल व तृतीय स्थान शिवा यादव ने प्राप्त किया।आयोजक मंडल द्वारा शील्ड व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया। वही प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में टिफिनबॉक्स व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी भाई साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि, हमें अपने धर्म की और अपने संस्कारों की रक्षा स्वयं करना है। अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार हम सभी को देना हैं। संस्कार भारती के इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम निश्चित ही बच्चों में संस्कार डालने का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि राकेश दत्त त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि, बच्चों के मनमोहक कृष्ण बाल रूप को देखकर आज मन बहुत प्रसन्नचित हो उठा है निश्चित ही संस्कार भारती द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कारित आचरण व उत्साह का सृजन होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, शासकीय अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी, प्रांत उपाध्यक्ष संस्कार भारती राणा प्रताप सिंह, संरक्षक अरुण कुमार प्रजापति आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!