गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की दस्तक एक बार फिर बढ़ी

जंगली हाथियों का झुंड दूसरी ओर जाने की फिराक में एक घंटे तक सड़क के किनारे रहा खड़ा

 

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों की दस्तक बढ़ गयी है। शुक्रवार की शाम को कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया-आम्बा मार्ग बिछिया वन बैरियर के निकट जंगली हाथियों का झुंड पहुच गया। झुंड सड़क पार कर दूसरी ओर जाने के फिराक में करीब एक घंटे तक सड़क किनारे ही डटा रहा। इस बीच राहगीर अपने वाहन समेत दूर खड़े होकर हाथियों के हटने का इंतजार करने लगे। इस दौरान कुछ बाइकसवार हाथियों के चिंघाड़ने व करीब आने पर पैदल ही बाइक को दौड़ाते हुए भागने लगे। करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button