गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : श्रीराम कथा में भगवान राम माता सीता की झांकी आकर्षण का रहा केंद्र

गोला गोरखपुर।उपनगर गोला के भवनियापुर गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुप्त नवरात्रि में अयोध्या नगरी रंगमहल पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज के द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्री राम महायज्ञ में कथा व्यास परमपूज्य अंतरराष्ट्रीय संत कथा वाचक चिन्मयानंद बापू के द्वारा भगवान श्री राम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा में भगवान श्री राम विवाहोत्सव कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया गया
जिसमें भगवान श्री राम माता सीता की रमणीक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में मिश्रौली खिरकिटा के डॉ विनय शुक्ला की पुत्री आव्या शुक्ला(कुहू) भगवान श्री राम के और नगर पंचायत गोला के सभासद श्रवण कुमार वर्मा की पुत्री शिवांशी वर्मा ने माता सीता के रूप में इनकी रमणीक झांकी की प्रस्तुति की गई जो आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम और माता सीता की झांकी ऐसे लग रहा था जैसे मानो भगवान राम माता सीता स्वयं प्रकट हो गए सभी श्रद्धालु श्रोता भक्तगणों ने भगवान श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त किया। और राम विवाहोत्सव का कथा का प्रवाह परम पूज्य राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू द्वारा किया जा रहा था जहां सभी श्रोता भक्तगण कथा का रसपान कर भगवान की भक्ति रस में रम कर झूम रहे थे। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष परम पूज्य श्री नृत्यगोपाल दास जी महराज का भी विशेष आशिर्वाद प्राप्त हुआ।कथा में पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार डॉ अनिल तिवारी प्राचार्य फूलचंद त्रिपाठी आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री जे पी चंद रतन प्रकाश दुबे मनोज कुमार उमर वैश्य श्यामनारायण दुबे श्रीनिवास पाण्डे रामलखन राय सहित कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु भक्तगणों ने परम पूज्य अंतरराष्ट्रीय संत श्री बापूजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और राम कथा का श्रवण कर पूण्य लाभ के भागी बने।

Related Articles

Back to top button